फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shri GangaNagar: Cheated a young man of Rs 15 lakh by posing as a customer care employee

Shri GangaNagar: ऑनलाइन मंगाया सामान नहीं पहुंचा तो कस्टमर केयर लगाया फोन, ओटीपी बताते ही खाते से 15 लाख साफ

Sat, 16 Mar 2024 10:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Mar 2024 10:48 PM IST
सार

कस्टमर केयर कर्मचारी को ओटीपी बताते ही उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 15 लाख रुपये पर निकल गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन
Shri GangaNagar: Cheated a young man of Rs 15 lakh by posing as a customer care employee
युवक के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी। - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

श्रीगंगानगर में शहर की पुरानी आबादी के एक युवक से ओटीपी पूछकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना करीब 10 दिन पहले हुई। अब पीड़ित ने पुरानी आबादी थाने में मामला दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग नेटवर्क से खरीदारी की थी। सामान नहीं पहुंचने पर कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर बात की तो उसे ओटीपी भेजकर उसके साथ ठगी कर ली गई। पुरानी आबादी के देवेंद्र कुमार पुत्र वेदप्रकाश ने बताया कि उसने पांच मार्च को एक ऑनलाइन शॉपिंग नेटवर्क के जरिए कुछ खरीदारी की थी। उसे उसका मंगवाया सामान नहीं मिला तो उसने कंपनी कस्टमर केयर नंबर का पता लगाया। 
विज्ञापन


कस्टमर केयर नंबर पर उसे कुछ रुपये कंपनी के खाते में भिजवाने के लिए कहा गया। उसने बताए नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। कंपनी के कथित कस्टमर केयर कर्मचारी ने उससे यह ओटीपी पूछा। जब उसने यह ओटीपी बता दिया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 15 लाख रुपये पर निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच एएसआई छिंद्रपाल को दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित से पूछताछ कर जल्द आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed