{"_id":"631acb6edd37002a2916d84a","slug":"shooting-of-a-young-man-sitting-at-a-shop-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में दुकान पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में दुकान पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार, इलाके में मची सनसनी
Fri, 09 Sep 2022 10:43 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:43 AM IST
सार
राजस्थान में चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव ढाणा कस्वा में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाश दुकान में घुस गए और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक युवक का नाम राजेंद्र सहारण था।
विज्ञापन
गोली मारकर युवक की हत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव ढाणा कस्वा में गुरुवार शाम को एक युवक की बेखौफ बदमाशों ने दुकान में ताबड़तोड़ फायर कर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया, मृतक युवक गांव ढाणा कस्वा निवासी राजेंद्र सहारण था, जिसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल लाने वाले ढाणा कस्वा के निवासी किशन नायक ने बताया, गांव में राजेंद्र सहारण ने परचून की दुकान कर रखी थी। गुरुवार शाम को राजेंद्र अपनी दुकान में बैठा था, तभी अचानक गांव का एक युवक विनोद उर्फ छगनलाल वहां पहुंचा और राजेंद्र पर ताबड़तोड़ 4/5 फायर कर दिए, जिनमें तीन गोलियां राजेंद्र को लगी। 35 साल के राजेंद्र को गोली मारने के बाद आरोपी वहां से भाग गया और आनन-फानन में घायल युवक को तारानगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं मृतक के भाई संदीप ने बताया, आरोपी लोग बदमाश प्रवृत्ति के हैं। कई साल पहले गांव में एक घटना की थी। उनकी कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई मारपीट हुई। यदि इन दिनों में इन दोनों के बीच में कोई घटना हुई है तो उसके बारे में मुझे पता नहीं है। इधर, जैसे ही गोली लगने के बाद मौत की खबर फैली तो तारानगर सीएचसी में लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन