फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shekhawat said that the Prime Minister has changed the fate of the farmers who grow coarse grains

Bikaner: शेखावत बोले- व्हाइट हाउस में परोसा जा रहा बाजरा, PM ने बदली मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों की तकदीर

Sat, 08 Jul 2023 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Jul 2023 10:39 PM IST
सार

शेखावत ने कहा कि मोटे अनाज की खेती करने वाले हम सब लोग हैं। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारा बाजरा अमेरिका के व्हाइट हाउस में परोसा जाएगा।

विज्ञापन
Shekhawat said that the Prime Minister has changed the fate of the farmers who grow coarse grains
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारा बाजरा अमेरिका के व्हाइट हाउस में परोसा जाएगा। हमारे बाजरे के मंडी में भाव गेहूं और चावल से डेढ़ गुना हो जाएंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संकल्प शक्ति और दृढ़ इरादे का परिणाम है कि आज देश के ऐसे मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों की तकदीर बदल रही है। 

विज्ञापन


शेखावत शनिवार को यहां नौरंगदेसर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ-साथ किसानों की खुशहाली के लिए भी मोदी जी ने अनेक निर्णय किए। यूक्रेन और रूस युद्ध के बाद पूरी दुनिया में जब यूरिया की कीमतें बढ़ीं, तब प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के किसान को सही और उचित कीमत में बिना अतिरिक्त बोझ पड़े खाद मिलना चाहिए। जो यूरिया का कट्टा 266 रुपये में हमें मिलता था, उसकी दुनिया के मार्केट में कीमत बढ़कर 2071 रुपये हो गई, लेकिन मोदी जी ने ऐलान किया कि 2004 रुपये भारत सरकार वहन करेगी। ठीक इसी तरह से डीएपी और एनपीके में भी 60-60 प्रतिशत तक अनुदान देकर अतिरिक्त बोझ भारत सरकार ने अपने कंधे पर उठाकर किसानों को राहत प्रदान की। 
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि मैं जोधपुर का प्रतिनिधि हूं। आप सब लोग बीकानेर के लोग हैं। मोटे अनाज की खेती करने वाले हम सब लोग हैं। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारा बाजरा अमेरिका के व्हाइट हाउस में परोसा जाएगा। हम सबकी तकदीर और तस्वीर बदलने का काम मोदी जी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed