{"_id":"623d919aaec95552e67ef737","slug":"sheetlashtami-festival-celebrated-with-pomp-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheetlashtami: बीकानेर में धूमधाम से मनाया गया पर्व, शीतला मां के मंदिरों में रही भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheetlashtami: बीकानेर में धूमधाम से मनाया गया पर्व, शीतला मां के मंदिरों में रही भक्तों की भीड़
Fri, 25 Mar 2022 03:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 25 Mar 2022 03:25 PM IST
सार
शीतलाष्टमी पर घरों में पानी की मटकी के ऊपर शीतला माता की तस्वीर बनाकर विधिवत तरीके से पूजन कर मां की स्तुति भी की गई। कई स्थानों में पर मां शीतला की सवारी दर्द का पूजन भी किया गया।
विज्ञापन
पूजा-अर्चना करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर में शुक्रवार शीतला माता के मंदिरों में शीतलाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शीतला माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान भक्तों ने शीतला मां को जल से नहला कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
भक्तों ने माता को राब, छाछ, बेसन मोगर परांठे, केर, सांगरी और ग्वारपाठा की सब्जी का भोग भी लगाया। माता को नमक और झाड़ू चढ़ाकर बच्चों के स्वास्थ्य की कामना भी की। शीतलाष्टमी पर शीतला माता के मंदिर में भव्य मेले भी लगाया गया है।
विज्ञापन
घरों में पानी की मटकी के ऊपर शीतला माता की तस्वीर बनाकर विधिवत पूजन सामग्री से पूजन कर मां की स्तुति भी की गई। कई स्थानों में पर मां शीतला की सवारी दर्द का पूजन भी किया गया। ऐसे कहा जाता है कि शीतलाष्टमी मनाने वाले लोग ठंडे भोजन को ही प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार शीतलाष्टमी के दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता है। एक दिन पहले बना ठंडा खाना ही खाया जाता है।
विज्ञापन