फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   shatrughan sinha says, i am in middle of Repression and respect

मैं दमन और सम्मान के बीच में झूल रहा हूं: शत्रुघ्न सिन्हा

Tue, 26 Jan 2016 06:38 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 06:38 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha says, i am in middle of Repression and respect

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि वह मौजूदा समय में दमन और सम्मान के बीच झूल रहे हैं और झेल भी रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘एक समय जब मैं हताश होकर राजनीति छोड़ना चाहता था, तब मेरे गुरु भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मुझे सफलता का मंत्र बताया। तब आडवाणी ने मुझे गांधीजी का सूत्र बताया। उन्होंने कहा कि सफल होने से पहले आपको चार दौर से गुजरना होगा।
विज्ञापन


पहला उपहास, दूसरा उपेक्षा, तीसरा तिरस्कार और चौथा दमन। उसके बाद है सम्मान, जो आपके कदम चूमेगा, लेकिन आज मैं खुद को दमन और सम्मान के बीच महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ‘खामोश...शॉटगन सिन्हा स्पीक्स’ सेशन में कांग्रेस नेता शशि थरूर और लेखक सुहेल सेठ के साथ चर्चा कर रहे थे। सेशन के दौरान एक सवाल था कि राज्यसभा में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिनेत्री रेखा जैसी हस्तियों की काफी कम उपस्थिति पर कुछ नहीं होता और हम कॉलेज में 60 फीसदी से कम उपस्थित होते हैं, तो परीक्षा से बाहर कर दिए जाते हैं।

असहिष्‍णुता पर गलत बात करने वालों के साथ नहीं

shatrughan sinha says, i am in middle of Repression and respect

इस पर ठहाका लगाने के बाद शत्रुघ्न ने कहा कि इन हस्तियों को टाइम पास के लिए राज्यसभा में लाने का क्या मतलब है। ऐसा पहले से होता रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि असहिष्णुता के मामले में वह बॉलीवुड के उन लोगों के साथ नहीं हैं, जिन्होंने उल्टे सीधे बयान दिए।

उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं काजोल की बात से सहमत हूं कि बॉलीवुड में कोई जाति, कोई भाषा, धर्म का भेद नहीं है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि संसदीय प्रणाली देश के लिए बेहतर नहीं है। उनके मुताबिक इस व्यवस्था के तहत भारत जैसे बड़ी जनसंख्या वाले देश का प्रबंधन करना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed