फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: Protest continues in Jahazpur, sought permission to take the Bewan procession to the pond

Shahpura News : जहाजपुर में दूसरे दिन भी धरना जारी, संगठनों ने बेवाण जुलूस को तालाब तक ले जाने की अनुमति मांगी

Sun, 15 Sep 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 03:36 PM IST
सार

जिले के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी पर बेवाण जुलूस के दौरान मस्जिद से पथराव किए जाने के बाद यहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। आज एक बार फिर हिन्दू संगठनों ने जलविहार के लिए बेवाण जुलूस तालाब तक ले जाने और लाने की अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
Shahpura News: Protest continues in Jahazpur, sought permission to take the Bewan procession to the pond
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा जिले के जहाजपुर में शनिवार को हुए पथराव की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। रविवार को एक बार फिर हिन्दू संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग बेवाण जुलूस निकालने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर विधायक गोपीचंद मीणा भी मौजूद हैं, जो अवैध निर्माण ध्वस्त करने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। कस्बे के प्रमुख बाजार, जहाजपुर, पंडेर, खजूरी, और पारोली बंद हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। शनिवार को राम रेवाड़ी जुलूस पर हुए पथराव के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना ने धार्मिक और सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


रविवार को विधायक गोपीचंद मीणा ने साफ तौर पर प्रशासन से मांग की है कि पथराव के कारण बेवाण का जुलूस नहीं निकल सका, जिसे सम्मान के साथ जलविहार के लिए तालाब तक जाने और वापस लाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने पथराव के संबंध में पुलिस को 35 लोगों के नाम दिए हैं, लेकिन केवल 9 लोगों की गिरफ्तारी ही की गई है। विधायक और हिन्दू संगठनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अवैध निर्माण को ध्वस्त किए जाने तक धरना जारी रहने की बात कही है। मीणा ने कहा कि वे किसी धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि हर समाज का सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि हर कोई अपना त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाए।
विज्ञापन


शनिवार की घटना के बाद से कस्बे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अजमेर संभागीय आयुक्त, पुलिस आईजी, शाहपुरा कलेक्टर और एसपी मौके पर डेरा डाले हुए हैं। कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है और दोनों पक्षों के बीच वार्ता की कोशिशें जारी हैं। शनिवार को पथराव के दौरान इलाके में जो हिंसा हुई, उससे स्थिति और भी जटिल हो गई है। संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहपुरा कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि हालात नियंत्रण में रहें। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है, जिसमें तालाब के पास कुछ अवैध केबिन हटाए गए हैं। दो इमारतों को भी नोटिस जारी किया गया है। शेखावत ने कहा कि पुलिस कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।


शनिवार को जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी के बाद लोग बेवाण पालकी को कल्याणजी मंदिर के पास छोड़कर धरने पर बैठ गए थे। यह धरना रात 11 बजे समाप्त हो गया था लेकिन पालकी वहीं छोड़ दी गई थी। रातभर 10 लोग पालकी के पास डटे रहे। बेवाण जुलूस को दोबारा निकालने के लिए हिन्दू संगठन और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है, लेकिन फिलहाल किसी निर्णय पर सहमति नहीं बन पाई है। जुलूस को निकालने की अनुमति देने को लेकर प्रशासन असमंजस में है, क्योंकि 16 सितंबर को बारावफात का त्योहार है और पुलिस और प्रशासन दोनों पर दबाव बढ़ रहा है। कलेक्टर शेखावत और एसपी राजेश कांवट ने स्थानीय निवासियों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed