{"_id":"5e3a737cbd5e9278e2047370","slug":"sexual-harassment-victim-death-in-hospital-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की अस्पताल में मौत, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की अस्पताल में मौत, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Wed, 05 Feb 2020 01:19 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर में दुष्कर्म पीड़िता की मंगलवार देर रात अस्पताल में मौत हो गई। 14 वर्षीय यह नाबालिग दुष्कर्म और मारपीट के बाद बेहोश थी और यहां के जेके लोन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सीकर के थोई थाने की प्रभारी संगीता मीणा ने कहा कि किशोरी और उसका छोटा भाई 27 जनवरी को घर पर अकेले थे तभी पड़ोसी बसंत मीणा (20) उसके घर आया और उसने किशोरी के भाई को बिस्कुट खरीदने के लिए बाहर भेजकर लड़की से बलात्कार किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी बसंत मीणा ने पीड़िता का गला दबाने की कोशिश भी की और उसे बेहोश छोड़कर भाग गया। उसे स्थानीय अस्पताल के बाद जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम बुधवार को किया जाएगा।