{"_id":"584399974f1c1be665de8d4b","slug":"several-shanties-gutted-in-fire-after-a-cylinder-blast-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" Video: शॉर्ट सर्किट से फटा सिलेंडर, जिंदा जली बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शॉर्ट सर्किट से फटा सिलेंडर, जिंदा जली बच्ची
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में गंगाणा झंवर रोड स्थित पाक विस्थापित भील बस्ती में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें 16 परिवारों की झोपड़ियां जल गईं। हादसे में दो साल की एक बच्ची और छह मवेशी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
आग को सात दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया। झंवर रोड पर भील बस्ती में पिछले चार साल से सिंध पाकिस्तान के मीरपुर खास से आए करीब 16 परिवार रहते हैं। ये परिवार आसपास की खानियों में मजदूरी करते हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगते ही कुछ ही मिनट में गैस सिलेंडर फट गए। इस दौरान बस्ती में महिलाओं और बच्चों के अलावा कोई नहीं था।
विज्ञापन
झोपड़ी में चमन उर्फ जुमन भील की दो साल की बेटी सो रही थी। वह इस आग में जिंदा जल गई। आग फैलते ही छह बकरियां और भेड़ें भी जल गईं। आग इतनी तेज थी की उसे बुझाने के लिए सात गाड़ियां लगानी पड़ी।
विज्ञापन
#WATCH Several shanties gutted in fire after a cylinder blast in Jodhpur (Rajasthan); one dead. (earlier visuals) pic.twitter.com/IFwcZN3dKr
— ANI (@ANI_news) December 3, 2016