{"_id":"62ab1ae8030c754dc55427e2","slug":"seven-year-child-burnt-alive-minor-in-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोटा में सात साल के बच्चे ने नाबालिग को जिंदा जलाया, पिता के ऑटो से डीजल निकालकर लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोटा में सात साल के बच्चे ने नाबालिग को जिंदा जलाया, पिता के ऑटो से डीजल निकालकर लगाई आग
Thu, 16 Jun 2022 05:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:28 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा में एक सात साल के बच्चे ने अपने 14 साल के दोस्त को जिंदा जला दिया। खेल-खेल में हुए झगड़े के बाद उसने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल के बच्चे ने 14 साल के बच्चे को आग के हवाले कर दिया। खेल के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इससे गुस्साए बच्चे ने अपने साथी को आग लगा दी। अब उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
उद्योग नगर थाना पुलिस के अनुसार दिल दहला देने वाली कोटा की यह घटना करीब एक महीने पुरानी है। शहर के प्रेमनगर में रहने वाले छोटेलाल सब्जी की दुकान लगाते हैं। मृतक बालक विशाल (14) भी के पिता के साथ उनका सहयोग करता था। 12 मई को विशाल पड़ोस में रहने वाले एक सात साल के लड़के साथ खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। घरवालों ने इसे आम झगड़ा समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन उसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
झगड़े से गुस्साया सात साल का बच्चा ऑटो से डीजल की भरी बोतल ले आया और विशाल पर छिड़क कर माचिस से आग लगा दी। आग से घिरा विशाल तड़पते हुए एक पानी की टंकी में कूद गया। लेकिन, तब तक वह फीसदी से ज्यादा जल गया था। गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब एक महीने चले इलाज के बाद बुधवार (15 जून) को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने सात साल के नाबालिग के खिलाफ दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश का रहने वाला है बच्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर मृतक विशाल को आग लगाने वाला बच्चा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। श्योरपुर जिले में वह अपने दादा-दादी के पास रहता था। कोटा में रहकर उसके पिता ऑटो चलाते हैं। स्कूल में दाखिला कराने के लिए वह उसे एक महीने पहले ही लेकर आए थे। इस बीच उसकी दोस्ती आसपास के बच्चों से हो गई थी। वह हर रोज उनके साथ ही खेला करता था।