{"_id":"6473656e06acfda256026647","slug":"seven-gravel-mafia-arrested-in-dholpur-police-seized-23-tractor-trolleys-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में सात बजरी माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने 23 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में सात बजरी माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने 23 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त
Sun, 28 May 2023 08:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 May 2023 08:00 PM IST
सार
चंबल नदी से बजरी निकालने वाले सात माफियाओं को धौलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 23 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की हैं, इस दौरान कई माफिया मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बजरी भरी टॉलियां और टैक्टर जब्त किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी के अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 7 बजरी माफियाओं को गिरफ्तार कर बजरी से भरे 23 ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान कई बजरी माफिया मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को अवैध बजरी खनन के विरुद्ध दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर दबिशे देकर 24 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 23 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर 7 बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। पुलिस द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में खलबली मच गई। पुलिस की ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन