फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   SDM issue notice to Shivpuri Rural CDPO accused of benefitting the ineligible and illegal recovery

MP: शिवपुरी ग्रामीण सीडीपीओ पर अपात्रों को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली का आरोप, एसडीएम ने थमाया नोटिस

Sat, 25 Jun 2022 09:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 25 Jun 2022 09:41 AM IST
सार

एसडीएम ने शिवपुरी ग्रामीण सीडीपीओ केशव गोयल को तीन दिन में जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
SDM issue notice to Shivpuri Rural CDPO accused of benefitting the ineligible and illegal recovery
शिवपुरी सीडीपीओ को नोटिस - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवपुरी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के कारनामे इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। विभाग के शिवपुरी ग्रामीण सीडीपीओ पर अपात्रों को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली का आरोप लगे हैं। इसके बाद शिवपुरी एसडीएम गणेश जयसवाल ने सीडीपीओ को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


महिला बाल विकास विभाग के शिवपुरी ग्रामीण में पदस्थ सीडीपीओ को अपात्रों को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली के आरोप के चलते नोटिस जारी हुआ है। सीडीपीओ गोयल से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। सीडीपीओ केशव गोयल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया मामले में अवैध वसूली के कथित आरोप लगे थे। जिसके बाद एसडीएम से सीडीपीओ के विरुद्ध आंदोलन करने की चेतावनी के बाद यह मामला गरमा गया था।

विज्ञापन


मूल नस्ति और दस्तावेजों प्रस्तुत करने के निर्देश

नोटिस में शिवपुरी एसडीएम ने मामले में तीन दिन में मूल नस्ति और दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत होने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीण अनुभाग के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायक के पदों पर भर्ती के लिए विधिवत विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे गए थे। जिसमें सदस्यों और एसडीएम द्वारा जानकारी मांगे जाने के बाद समय पर जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



भर्ती प्रक्रिया में हो रही है देरी

एसडीएम ने जारी नोटिस में कहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है। सीडीपीओ से जबकि उनसे मौखिक और दूरभाष पर रिक्त पदों की पूर्ति के लिए नस्ति प्रस्तुत करने कहा गया। इससे इनकी भर्ती प्रक्रिया लेट हुई। 24 जून को भी जब दस्तावेज प्रस्तुत नहीं हुए तो एसडीएम ने अब तीन दिन के भीतर संपूर्ण तथ्यात्मक जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed