फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school teacher was molesting students

डीपीएस के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 31 Jul 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 31 Jul 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
school teacher was molesting students

राजस्थान में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के बच्चों से दुष्कर्म के मामले की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि गुरूवार को डीपीएस स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जयपुर के अजमेर रोड स्थित डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल ने स्कूल के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल सीमा भटनागर ने भांकरोटा थाने में मामला दर्ज करवाया कि स्कूल शिक्षक नागेन्द्र सिंह छात्राओं को फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज कर परेशान करता है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने दर्ज कराया केस

school teacher was molesting students

छात्राओं के परिजनों ने उन्हें (प्रिंसिपल) इसकी जानकारी दी। प्रिंसिपल ने बताया कि शिक्षक की इन हरकतों ने छात्राओं को काफी परेशान किया हुआ है।

एसीपी मोहेश चौधरी के अनुसार प्रधानाचार्य की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी शिक्षक ने स्कूल की कई छात्राओं को परेशान किया हुआ है।

प्रधानाचार्य से शिक्षक की शिकायत बगरू निवासी 16 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने की। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने खुद आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से भी बातचीत की। अब अन्य पीड़िताओं से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed