{"_id":"66b8a2b53d07235f030825ae","slug":"sawai-madhopur-young-man-swept-away-in-latiya-drain-search-operation-continues-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर में लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, लटिया नाले में युवक बहा, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर में लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, लटिया नाले में युवक बहा, सर्च ऑपरेशन जारी
Sun, 11 Aug 2024 05:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 Aug 2024 05:08 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के चलते नदी-नाले और रणथंभौर के झरने उफान पर हैं, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। लटिया नाले में एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
लटिया नाला सवाईमाधोपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित जिले में विगत 48 घंटों से लगातार हो रही बारिश के चलते लोग बुरी तरह प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां नदी नाले और रणथंभौर के झरने उफान पर हैं। वहीं, नदी नालों में पानी के तेज बहाव के चलते दुर्घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। जिला मुख्यालय का लटिया नाला भी उफान पर हैं। आज एक युवक पानी में बह गया।
विज्ञापन
लटिया नाले में युवक के पानी में बहने की सूचना पर जिला कलेक्टर डॉ. कुशल यादव, एसडीएम अनिल चौधरी समेत एसडीआरएफ की टीम ठिंगला स्थित लटिया नाले की पुलिया पर पहुंचीं। यहां एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में नाले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक लटिया नाले में बहने वाला युवक खेरदा निवासी गज्जू राजपूत है। बताया जा रहा है कि खेरदा निवासी युवक गज्जू राजपूत जिला मुख्यालय के राजनगर में लटिया नाले में पानी के बहाव को देखने गया था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो लटिया नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
अलर्ट मोड पर प्रशासन
फिलहाल एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में लटिया नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया। मगर अभी तक युवक का कोई पता नहीं लग पाया है। वहीं, जिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे के लिए सवाई माधोपुर जिले में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने जिले वासियों से सावधान रहने की अपील की है। इसी कड़ी में मलारना डुंगर एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि आगामी बारिश के दौरान लोग अपने घरों में ही रहे और जल भराव वाली जगहों एवं नदी नालों से दूर रहे।