फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Villagers caught the thief who came to steal the house, police busy searching for other

Sawai Madhopur : चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने धरदबोचा, अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 02 Dec 2024 12:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

चोरी की नीयत से गांव के एक घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने धरदबोचा और उसे पेड़ से बांधकर पूछताछ की। इसी बीच चोर का एक अन्य साथी भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Villagers caught the thief who came to steal the house, police busy searching for other
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खंडार क्षेत्र के बैरणा गांव में चोरी की नीयत से एक घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया हालांकि इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल हो गया। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया और क्षेत्र में हुई चोरियों को लेकर पूछताछ की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल रात आरोपी सियाराम मीणा ने अपने साथी महेंद्र तेली के साथ गांव में चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान महेंद्र घर के बाहर खड़ा था, जबकि सियाराम घर में घुसकर सामान चुराने लगा। इस दौरान घर में सो रही नागाराम गुर्जर की बेटी कमली ने खटपट की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने अपने पिता को सूचित किया। नागाराम ने घर में घुसकर देखा तो चोर रसोई गैस का सिलेंडर चुराने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


नागाराम ने पीछे से जाकर सियाराम को धरदबोचा, इसी बीच कमली ने चोर-चोर का शोर मचाया, जिससे चोर के साथी महेंद्र तेली मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए और चोर की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सियाराम ने बताया कि वह महेंद्र तेली के साथ 10-15 दिनों से चोरी कर रहा था और अब तक तीन चोरियां कर चुका है। उसने यह भी बताया कि महेंद्र एक चोर गिरोह का सरगना है और उसके गिरोह में जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के करीब 30-40 लोग शामिल हैं, जो रैकी करके चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

सियाराम ने बताया कि उसने महेंद्र के साथ मिलकर खंडार, बाढ़पुर और झरेल के बालाजी मंदिर में चोरी की थी और वहां से पांच हजार रुपये का परचून का सामान चुराया था। खंडार से एक गैस सिलेंडर भी चोरी किया गया था।


बहरहाल ग्रामीणों ने सियाराम को छाण पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अब महेंद्र तेली सहित उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed