फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tigress T-8 reached Kushalidarra in search of water

Sawai Madhopur: प्यास लगी तो जंगल से निकलकर कुशालीदर्रा पहुंची बाघिन, फोटो के लिए लोगों ने हाईवे किया जाम

Tue, 11 Jun 2024 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jun 2024 05:26 PM IST
सार

रणथंभौर की लाडली बाघिन टी-8 तीन बार मां बन चुकी है। बाघिन ने प्रथम प्रसव में टी-61, टी-62 को जन्म दिया था। दूसरे प्रसव में टी-85, टी-86, तीसरे प्रसव में टी-108, टी-109 और चौथी प्रसव में टी-127, टी-128 और टी-129 को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tigress T-8 reached Kushalidarra in search of water
हाईवे किनारे कुशालीदर्रा में पानी पीती बाघिन टी-8। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के दौर में इंसानों के साथ ही पशु पक्षी भी परेशान हैं। अब पानी की तलाश में रणथम्भौर के जंगलों से निकलकर बाघ बाघिन बाहर आने लगे हैं। ऐसा ही एक नजारा रणथंभौर में देखने को मिला। 

विज्ञापन


रणथंभौर की लाडली नामन बाघिन टी-8 रणथंभौर के जंगल से निकलकर नेशनल हाईवे-552 टोंक चिरगांव पर आ पहुंची। बाघिन टी 8 पानी की तलाश में हाईवे स्थित कुशालीदर्रा पहुंच गई। बाघिन को देखकर मौके पर राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों ने बाघिन के फोटो वीडियो बनाएं।
विज्ञापन


दरसल सोमवार शाम करीब 6.30 बजे बाघिन पहाड़ी के रास्ते कुशालीदर्रा आ पहुंची। यहां बाघिन ने नाले में पानी पीया। बाघिन करीब 30 मिनट तक पानी में ही बैठी रही। इस दौरान यहां हाईवे  से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग के फलौदी रेंजर विष्णु गुप्ता मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने लोगों को मौके से हटाया। जिसके बाद बाघिन की ट्रेकिंग शुरू की गई। करीब आधा घंटे बाद बाघिन ने वापस जंगल का रूख किया। बाघिन लाड़ली टी 8 रणथम्भौर की उम्रदराज बाघिन है। उसकी उम्र करीब साढे़ सत्तरह साल है। बाघिन अब तक चार बार मां बन चुकी है। बाघिन ने प्रथम प्रसव में टी-61, टी-62 को जन्म दिया था। दूसरे प्रसव में टी-85, टी-86, तीसरे प्रसव में टी-108, टी-109 और चौथी प्रसव में टी-127, टी-128 व टी-129 को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed