फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Tajiyas came out under the aegis of Moharram Committee, amazing performance of Akharas

Sawai Madhopur : जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में निकले ताजिये, जुलूस में अखाड़ों का हैरतअंगेज प्रदर्शन

Wed, 17 Jul 2024 10:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:15 PM IST
सार

जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में आज सवाई माधोपुर में मातमी धुनों के साथ ताजिये निकाले गए। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए थे। जुलूस के दौरान मोहर्रम कमेटी ने अखाड़ों की दस्तारबंदी की। इसके बाद ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Tajiyas came out under the aegis of Moharram Committee, amazing performance of Akharas
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में जिला मोहर्रम कमेटी के तत्वावधान में हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम के अवसर पर आज मातमी धुनों के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। जिला मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. अंसार अहमद खान ने बताया कि इस अवसर पर जोहर की नमाज के बाद ताजिए का जुलूस निकाला गया। 

विज्ञापन


यह जुलूस पुराने शहर के इमाम बाडे़ से शुरू हुआ और शहर पुलिस चौकी के पास स्थित इमाम चौक पहुंचा, जहां दस्तारबंदी का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला मोर्हरम कमेटी द्वारा अखाड़ों की दस्तारबंदी की गई। इस दौरान अखाड़ों के पहलवानों ने जिला मोहर्रम कमेटी के सदर डॉ. अंसार अहमद की दस्तारबंदी की। इसके बाद ताजिये का जूलूस इमाम चौक से रवाना होकर शहर के सदर बजार होते हुए तिराहे पर पहुंचा और फिर मातमी धुन के साथ जुलूस ईदगाह के पास कर्बला पहुंचा, जहां ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। इसके बाद फतिहा ख्वानी हुई और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed