{"_id":"6707fcf97993fb178a0fb215","slug":"sawai-madhopur-sdrf-rescued-a-youth-trapped-in-the-middle-of-chambal-river-safely-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: चंबल नदी में बहा युवक, चट्टान पकड़ कर बचाई जान, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: चंबल नदी में बहा युवक, चट्टान पकड़ कर बचाई जान, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Thu, 10 Oct 2024 09:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 10 Oct 2024 09:42 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले में झरेल के बालाजी रपट से एक युवक चंबल नदी में बह गया, लेकिन गनीमत रही कि उसने चंबल के बीच एक चट्टान पकड़कर अपनी जान बचाई। युवक करीब 20 मिनट तक चट्टान पर बैठा रहा।
विज्ञापन
नदी में फंसा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले में राजस्थान एंव मध्यप्रदेश की सीमा पर बहने वाली चंबल नदी की झरेल के बालाजी रपट से आज एक युवक चंबल नदी में बह गया, गनीमत यह रही कि आगे जाकर युवक ने चंबल नदी के बीच एक चट्टान पकड़ ली। धीरे से युवक चट्टान पर चढ़ गया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक चट्टान पर करीब 20 मिनट तक बैठा रहा।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर बहरावंड़ा खुर्द पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान युवक चंबल के तेज बहाव के बीच पानी से घिरी एक चट्टान पर बैठा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चंबल नदी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस युवक को बाहर निकालने में नाकाम रही। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीम को दी।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीआरएफ एंव सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरु किया। करीब डेढ़ से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक को सकुशल चंबल नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक युवक मानसिक विक्षिप्त है, जो घूमते हुए झरेल के बालाजी रपट पर पहुंच गया था और नदी में उतर गया और चंबल के तेज बहाव में बह गया। गनीमत ये रही कि चंबल में बहते वक्त युवक ने एक चट्टान को पकड़ लिया और चंबल के बीच चट्टान पर चढ़ गया, वरना युवक की मौत भी हो सकती थी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को चंबल से सकुशल बाहर निकाल लिया।