फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur's two talents won first and second prize in Jan Samman video contest

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट: सवाई माधोपुर की दो प्रतिभाओं ने जीते प्रथम व द्वितीय पुरस्कार, इन्हें मिला सम्मान

Tue, 11 Jul 2023 05:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 11 Jul 2023 05:48 PM IST
सार

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में सवाई माधोपुर जिले की दो प्रतिभाओं ने पहले ही दिन प्रथम और द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। प्रथम विजेता को एक लाख रुपये और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50 हजार दिए गए।

विज्ञापन
Sawai Madhopur's two talents won first and second prize in Jan Samman video contest
शिक्षक गजेंद्र सिंह सोलंकी और महेंद्र जाखड़। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में सवाई माधोपुर जिले की दो प्रतिभाओं ने पहले ही दिन प्रथम और द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। यहां प्रथम पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये और द्वितीय पुरस्कार के 50 हजार दिए गए हैं। प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख की धनराशि जीतने वाले प्रतियोगी सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा निवासी गजेंद्र सिंह सोलंकी हैं, जो पेशे से एक शिक्षक हैं। वहीं, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये की राशि जितने वाले है पुलिस कांस्टेबल महेंद्र जाखड़, जो बामनवास थाने में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का समावेश गजेंद्र सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपलोड किया है। यहां उन्हें प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ। इसी कड़ी में द्वितीय पुरस्कार के रूप में सवाई माधोपुर जिले के ही महेंद्र जाखड़ को यह पुरस्कार दिया गया। महेंद्र जाखड़ सवाई माधोपुर जिले से ही बामनवास थाने पर कॉन्स्टेबल के रूप में कार्यरत हैं, जो कि मूल रूप से नागौर जिले के कुचामनसिटी के रहने वाले है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किए गए जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में पहले दिन का पहला और दूसरा बड़ा पुरस्कार सवाई माधोपुर जिले के लोगों को मिला है, जिससे अब गहलोत की इस प्रतियोगिया को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed