फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News Laborer dies due to wall collapse

Sawai Madhopur News: दीवार ढहने से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Thu, 14 Dec 2023 08:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 08:45 PM IST
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की उम्र 45 साल थी, घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur News Laborer dies due to wall collapse
मृतक मजदूर और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में मित्रपुरा थाना क्षेत्र के कुटका गांव में दीवार ढहने से एक मजदूर मौत हो गई। मृतक लल्लूलाल रैगर कुशलपुरा का रहने वाला था। कुशलपुरा सरपंच हुकमचंद जौलिया ने बताया कि लल्लूलाल रैगर पुत्र रघुनाथ रैगर, जो की 45 साल का था।

विज्ञापन


सरपंच ने बताया, लल्लूलाल अपने पुत्र धनराज के साथ कुटका गांव में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान नींव भरते समय पुराने मकान की दीवार ढह गई। दीवार के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खड़े लोगों द्वारा लल्लूलाल रैगर को मित्रपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मौत की औपचारिक पुष्टि की।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीण शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में ले आए और मित्रपुरा थाना पुलिस को मामले से अवगत करवाया। सूचना के बाद मित्रपुरा थाना एएसआई बत्तीलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक लल्लूलाल रैगर कुशलपुरा गांव का रहने वाला था, जिसके चार पुत्र हैं। इनमें एक पुत्र का ही विवाह हुआ है, अन्य सभी पुत्र अविवाहित हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed