फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur minor dispute between two families of Gujjar and Regar community turned into bloody conflict

Sawai Madhopur: गुर्जर और रैगर समाज के दो परिवारों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, आठ लोग घायल

Wed, 12 Jul 2023 09:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गुर्जर और रैगर समाज के दो परिवारों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं। महिलाओं से मंदिर में छेड़छाड़ और मारपीट का भी आरोप है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur minor dispute between two families of Gujjar and Regar community turned into bloody conflict
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र के बम्बोरी-खैरदा में गुर्जर और रैगर समाज के दो परिवारों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी मारपीट में करीब आठ लोग घायल हो गए। आपसी मारपीट में दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई गंभीर मारपीट की घटना को लेकर जहां एक पक्ष के गुर्जर परिवार के घायल व्यक्ति ने रैगर समाज के एक युवक पर परिवार की महिलाओं से मंदिर में छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, आपसी मारपीट में घायल हुए रैगर समाज के व्यक्ति ने आपसी मारपीट का कारण राजनीतिक द्वेषता और पुराना विवाद होना बताया है।
विज्ञापन


आपसी मारपीट में घायल हुए एक पक्ष के राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि उसके भतीजे का बेटा मस्तराम व पत्नी मंदिर गए थे, जहां शराब पीकर आए रैगर समाज के लोकेश नामक युवक ने उनसे गाली-गलौज की। बाद में उसके साथ मौके पर आए महेन्द्र, नरेन्द्र, सुरेन्द्र ने महिलाओं के साथ जबरन छेड़छाड़ कर मारपीट की। फोन करने पर मौके पर पहुंचे कमलेश ने समझाइश की तथा घटना का कारण पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह समझाइश के लिए लोकेश के घर गया तो कमलेश को घर में बंद कर उसके साथ भी मारपीट की। घायल और उसका भाई सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचा तथा कमलेश को लाने लगे तो उसके साथ भी लोगों ने लाठी-डण्डों से गंभीर मारपीट की। इससे परिवार के कई लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल महेन्द्र कंवरिया ने बताया कि वह जिला कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष है तथा मारपीट करने वाले भाजपा पार्षद व उनके परिवार के लोग हैं। मारपीट करने वालों की उसके छोटे भाई से बहस होने पर वे उनके घर आए तथा जाति सूचक शब्दों से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से गंभीर मारपीट की। इससे वह मुर्छित होकर गिर गया। घायलों को उपचार के लिए भी नहीं जाने दिया। बमुश्किल पुलिस को फोन करने पर पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया।


गुर्जर व रैगर समाज के दो परिवारों के बीच हुई आपसी मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर एक घर में घुसते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं। इस पूरे घटना क्रम को आपसी राजनीति द्वेषता से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed