फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Former England cricketer Pietersen enjoyed the antics of the tigress and cubs in Ranthambore

Sawai Madhopur : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटरसन रणथंभौर में, बाघिन और उसके शावकों की अठखेलियों का आनंद लिया

Sat, 26 Oct 2024 11:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटरसन ने रणथंभौर नेशनल पार्क में परिवार सहित बाघिन रिद्धि टी-124 और उसके शावकों की अठखेलियां देखीं। पार्क भ्रमण के दौरान उन्होंने टाइगर सफारी का लुत्फ उठाते हुए यहां की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Former England cricketer Pietersen enjoyed the antics of the tigress and cubs in Ranthambore
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में नामी-गिरामी हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है। रणथंभौर अच्छी टाइगर साइटिंग के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इन दिनों परिवार सहित रणथंभौर में हैं, जहां उन्होंने परिवार सहित नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं।

विज्ञापन


पार्क भ्रमण के दौरान उन्होंने बाघिन रिद्धि टी-124 व उसके शावकों को निहारा। बाघिन व शावकों की अठखेलियां देख क्रिकेटर व उनका परिवार खासा रोमांचित दिखाई दिया। क्रिकेटर केविन पीटरसन अपनी पत्नी जेसिका पीटरसन और बच्चे जॉन, ब्रेयान और ग्रेग के साथ रणथम्भौर भ्रमण पर हैं। उन्होंने परिवार सहित शुक्रवार शाम की पारी में उन्होंने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। इस दौरान उन्होंने रणथंभौर के जोन संख्या तीन में भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं और रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। 
विज्ञापन


बाघिन रिद्धी टी-124 व उसके शावकों ने क्रिकेटर पीटरसन के परिवार को लगभग डेढ़ घंटे तक छकाया। इस दौरान बाघिन और शावक कभी झाड़ियों तो कभी जंगल में पीटरसन परिवार के साथ लुकाछिपी खेलते रहे। आखिर कुछ देर के लिए बाघिन और उसके शावकों की झलक दिखाई दी, जिसने पीटरसन परिवार को खासा उत्साहित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed