फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur BJPs Parivartan Yatra will start from Trinetra Ganesh Temple Nadda will start on September 2

Sawai Madhopur: त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, दो सितंबर को नड्डा करेंगे आगाज

Wed, 23 Aug 2023 04:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 04:40 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। दो सितंबर को जेपी नड्डा आगाज करेंगे। भाजपा की कुल चार यात्राएं होगी। प्रधानमंत्री और अमित शाह के भी आने की संभावना है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur BJPs Parivartan Yatra will start from Trinetra Ganesh Temple Nadda will start on September 2
भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा राजस्थान में परिवर्तन यात्राएं निकालने जा रही है। जिसके तहत चार अलग-अलग सभाएं और यात्राएं की जाएंगी।

विज्ञापन


भाजपा परिवर्तन यात्रा का आगाज सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर से दो सितंबर को करेगी। त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर आज केंद्रीय मंत्री और राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे । जहां उन्होंने रणथंभौर रोड स्थित होटल सिद्धि विनायक में सवाई माधोपुर - करौली और टोंक जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली और परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यक्रताओं को आवश्यक निर्देश दिए । 
विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान में भाजपा को करारी शिखस्त झेलनी पड़ी थी । ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्वी राजस्थान की सभी 19 सीटों पर जीत दर्ज करने की तैयारियों में जुट चुकी है । परिवर्तन यात्रा के मध्यम से भाजपा पूर्वी राजस्थान की सभी सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी । उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अब जी जान से जुट जाए  , ताकि पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहरा सके और बड़ी जीत दर्ज कर राजस्थान में सरकार बना सके । उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनता के सामने रखे,साथ ही राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नाकामियों से भी लोगों को रूबरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ चुनावी मोड में आ जाए और परिवर्तन यात्रा के साथ ही विधामसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाए । उन्होंने बताया कि रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । परिवर्तन यात्रा रणथंभौर से रवाना होकर पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों और सभी विधानसभा सीटों से होते हुए गुजरेगी । परिवर्तन यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत सभाएं और नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जाएंगी । यात्रा के समापन पर एक बड़ी सभा भी आयोजित की जाएगी। जिसमे पीएम मोदी आएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार राजस्थान में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी । कार्यक्रम के दौरान सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ,जसकौर मीणा, रामचरण बोहरा सहित प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्रगोठवाल, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी, मोतीलाल मीणा ,नारायण मीणा मौजूद रहें।


सूत्रों के मुताबिक दो सितंबर को पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का सवाईमाधोपुर, त्रिनेत्र गणेश मंदिर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने का प्रस्तावित कार्यक्रम बन रहा था। लेकिन बाद में जेपी नड्डा का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ। तीन सितंबर- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, बेणेश्वर धाम, डूंगरपुर में सभा प्रस्तावित बताई जा रही है। पहले जेपी नड्डा को इस सभा में शामिल होना था। 4 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रामदेवरा, जैसलमेर में और पांच सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, गोगामेड़ी, हनुमानगढ़ में परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा करेंगे। आखिर से 25 सितंबर को पीएम मोदी की जयपुर में समापन जनसभा संभावित है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed