फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia organize employment fair in Amer on 3 june 21 companies will give jobs

Rajasthan: सतीश पूनिया कल आमेर में लगाएंगे रोजगार मेला, युवाओं से मांगे आवेदन, 21 कंपनियां देंगी नौकरियां

Fri, 02 Jun 2023 03:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Jun 2023 03:30 PM IST
सार

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर में युवाओं को नौकरी देने के लिए कल रोजगार मेला लगाएंगे। अब तक इस मेले में शामिल होने के लिए 1500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया है।

विज्ञापन
Satish Poonia organize employment fair in Amer on 3 june 21 companies will give jobs
रोजगार मेले की टीशर्ट जारी करते हुए आमेर विधायक डॉ सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आमेर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बड़ी तैयारी की है। कांग्रेस राज में वह पहले विधायक हैं, जो प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी से होने के बावजूद इस तरह का रोजगार मेला लगा रहे हैं। जिसमें 21 प्राइवेट कंपनियां 10वीं पास से ग्रेड्यूएट, बीटेक तक कैंडिडेट्स को जॉब ऑफर करेंगी।

विज्ञापन


जयपुर के आमेर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को नौकरियां दिलवाकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्लानिंग राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने की है। 3 जून को आमेर विधानसभा क्षेत्र के कूकस में पूनिया रोजगार मेला का आयोजन करेंगे। ऐसा करने वाले वह पहले बीजेपी विधायक होंगे, जो व्यक्तिगत प्रयासों से प्राइवेट कंपनियों में रोजगार दिलवाएंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में इसे स्थानीय वोट बैंक साधने की राजनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


1500 से ज्यादा युवाओं ने करवाए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
रोजगार मेले में नौकरियां पाने के लिए अब तक 1500 से ज्यादा युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। इस रोजगार मेले में लगभग 21 कंपनियां मौजूद रहेंगी। कूकस के आर्या कॉलेज कैंपस में गैर-सरकारी कंपनियां योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर युवाओं को जॉब्स के अवसर देंगी। आवेदनकर्ता युवा आधार कार्ड, बायोडेटा और एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स के साथ इंटरव्यू देने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

             
कूकस के आर्या इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह 9 बजे से रोजगार मेला
रोजगार मेला शनिवार 3 जून को कूकस के आर्या कॉलेज मेन कैंपस में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 तक आयोजित होगा। जिसमें आमेर विधानसभा के युवक और युवतियों के लिए प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। पिछले दिनों आमेर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए रजिस्ट्रेशन कैम्स के माध्यम से 1500 से ज्यादा युवाओं के ऑनलाइन आवेदन भी इसके लिए आ चुके हैं। लगभग 21 कंपनियां कूकस के आर्या कॉलेज में स्टॉल्स लगाकर युवाओं के मौके पर ही इंटरव्यू लेकर शॉर्ट लिस्ट करेंगी और जॉब ऑफर करेंगी।


10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, बीटेक समेत कई कैटेगरी के कैंडिडेट्स आमंत्रित
रोजगार मेला में आमेर विधानसभा क्षेत्र के 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, बीटेक जैसी शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अवसर मिलेंगे। आर्या कॉलेज कैंपस में विभिन्न गैर-सरकारी कंपनियां योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर जॉब्स के अवसर देंगी। आमेर रोजगार  मेला के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी किया गया है।  drsatishpoonia.com/amer-job-fair/ और जो युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए हैं, वह 3 जून को रोजगार मेला में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे के दौरान पहुंचकर भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed