{"_id":"64737045827fb4479e0b6cc1","slug":"satish-poonia-and-union-minister-jitendra-singh-have-been-given-the-responsibility-of-4-lok-sabha-seats-in-up-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को UP की 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को UP की 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी
Sun, 28 May 2023 08:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 May 2023 08:46 PM IST
सार
मोदी सरकारा की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की चार लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को दी गई है। भाजपा आलाकमान ने रविवार को यह जिम्मेदारी दोनों नेताओं को सौंपी है।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए देश के सभी राज्यों में लोकसभा सीटों पर केंद्रीय और राज्यों नेताओं के प्रवास तय किए गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई हैं। जिसमें संभल, मोरादाबाद, मैनपुरी और अमरोहा सीटें शामिल हैं। सतीश पूनिया और जितेंद्र सिंह के जून में करीब 10 दिन उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। प्रत्येक लोकसभा सीट पर ये दोनों नेता 2 दिन का प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी दी थी जिम्मेदारी
इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनिया को गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार व चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी थी।
विज्ञापन