फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sara Pilot Entry In Ashok Chandna And Sachin Pilot Controversy

Rajasthan: 'कितने नादान हैं ये जुगनू, कहते हैं सूरज को उगने नहीं देंगे', सचिन पायलट की पत्नी सारा का तंज

Wed, 14 Sep 2022 10:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Sep 2022 10:47 PM IST
सार

सचिन पायलट की पत्नी सारा ने बुधवार को ट्विट कर लिखा- कितने नादान है ये जुगनू, कहते हैं सूरज को उगने नहीं देंगे। इससे पहले मंगलवार को सारा ने ट्विट कर लिखा- कौन मिटायगा तेरी हस्ती को, तेरे सामने सब खाक है, तुझे मिटाने वाले हजार हैं, तो तुझ पे मरने वाले लाखों हैं।

विज्ञापन
Sara Pilot Entry In Ashok Chandna And Sachin Pilot Controversy
सारा पायलट और सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान में अब सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट की भी एंट्री हो गई है। सारा ने ट्विट कर लिखा- कितने नादान हैं ये जुगनू, कहते हैं सूरज को उगने नहीं देंगे। सारा पायलट ने एक तंज भरे कई ट्विट किए हैं। 

विज्ञापन




दरअसल, बीते सोमवार को पुष्कर में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे खेल मंत्री अशोक चांदना का जमकर विरोध हुआ था। लोगों ने उन पर जूते फेंके और 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाए। इसके बाद से चांदना पायलट पर हमलावर है। चांदना ने यह तक कह दिया था कि मुझ पर जूते फिंकवाकर पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो बन जाएं। अभी मेरा मन नहीं है, जिस दिन में लड़ने पर आया, उस दिन एक की बचेगा। सारा के ट्विट को इसकी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

    


सचिन पायलट की पत्नी सारा ने बुधवार को ट्विट कर लिखा- कितने नादान है ये जुगनू, कहते हैं सूरज को उगने नहीं देंगे। इससे पहले मंगलवार को सारा ने ट्विट कर लिखा- कौन मिटायगा तेरी हस्ती को, तेरे सामने सब खाक है, तुझे मिटाने वाले हजार हैं, तो तुझ पे मरने वाले लाखों हैं। इसके अलवा अपने तीसरे ट्विट में सारा ने लिखा, सचिन पायलट की हवा और तूफान को अब कांग्रेस को समझना होगा। ट्विट के साथ सार ने सचिन पायलट की तस्वीर भी शेयर की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed