फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sanwaliya Seth Temple Seven crore 15 lakhs came out of the store of Sanwaliya Seth

Sanwaliya Seth Temple: सांवलिया सेठ के भंडार से निकले सात करोड़ 15 लाख, अब फूलडोल के बाद होगी गिनती

Mon, 06 Mar 2023 10:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Mar 2023 10:47 PM IST
सार

राजस्थान में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में सोमवार को दान भंडार खोले गए। पहले चरण में सात करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की दान राशि की गणना की जा सकी।

विज्ञापन
Sanwaliya Seth Temple Seven crore 15 lakhs came out of the store of Sanwaliya Seth
भंडार से निकले सात करोड़ से अधिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले सात करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपए। सोमवार को होलिका दहन के पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य अशोक कुमार शर्मा, ममतेश शर्मा, शम्भु लाल सुथार, श्रीलाल कुलमी, भेरूलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, गुलाब सिंह, गोकुल विश्रांति गृह प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा, सुरक्षा प्रभारी राम सिंह राठौड़ सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि प्रति माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाता है। लेकिन इस बार गत कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को होलिका रोपण होने से भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार नहीं खोला गया था। जो सोमवार को होलिका दहन के पर्व के दिन डेढ़ महीने में खोला गया। सोमवार को की गई गणना में सात करोड़ 15 लाख 10 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से प्राप्त संपूर्ण राशि की गणना सोमवार को नहीं हो पाई। भंडार से प्राप्त शेष बची राशि की गणना फूलडोल महोत्सव के बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल कार्यालय व भेंटकक्ष में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि, भेंट स्वरूप प्राप्त सोना व चांदी का वजन भी फागोत्सव महोत्सव के बाद में किया जाएगा। कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रृद्धालु श्री सांवलिया सेठ के संघ फाग खेलेंगे। कल शाम को स्थानीय देवकी सदन धर्मशाला परिसर में विशाल ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed