फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Santoshi Baba cow protection Yatra will enter Sirohi on 23 February

Rajasthan: 23 को सिरोही में प्रवेश करेगी संतोषी बाबा की गोवंश संरक्षण यात्रा, जागरुकता का देगी संदेश

Tue, 21 Feb 2023 05:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 05:23 PM IST
सार

गोवंश संरक्षण और गौ सेवा का संदेश लेकर 27 हजार किमी की यात्रा पर निकले जगद्गुरु संतोषी बाबा 23 फरवरी को सिरोही में प्रवेश करेंगे। यात्रा के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

विज्ञापन
Santoshi Baba cow protection Yatra will enter Sirohi on 23 February
गोवंश संरक्षण यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौ माता के संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता संदेश देने के संकल्प के साथ संपूर्ण भारत यात्रा पर निकले जगतगुरु श्री श्री संतोषी बाबा गुरुवार 23 फरवरी को गौ रथ के साथ राजस्थान के सिरोही जिले में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत को लेकर स्थानीय गौ-भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।

विज्ञापन


देवनगरी सिरोही के गौ सेवा संकल्प टीम के प्रमुख अजय भट्ट ने बताया कि 'गाय भारत में रहती है और भारत गाय में बसता है' को चरितार्थ करते हुए गोरक्षा जागरूकता के लिए महाशिवरात्रि को हरियाणा के कुंडली स्थित पीतमपुरा के सिद्धश्रम से शुरू हुई रथ यात्रा 23 फरवरी गुरुवार सुबह 9:00 बजे सिरोही में प्रवेश करेगी। जहां जगतगुरु संतोषी बाबा का नगर वासियों, गौ भक्तों, हिंदूवादी संगठनों और आमजन द्वारा गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया जाएगा। भट्ट ने बताया कि यात्रा गोयली चौराहे से अहिंसा सर्कल, बस स्टैंड, सरजावाव दरवाजा और पुराना बस स्टैंड होते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी। बतादें कि यात्रा एक महीने में 27 हजार किमी की दूरी तय करेंगे।
विज्ञापन


यह है यात्रा का उद्देश्य
संतोषी बाबा गोवंश के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ये यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान लोगों को गो वंश के लिए चारे की व्यवसथा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि प्लास्टिक और कचरे को खाकर उनकी मौत ना हो। मौसम की मार से गौवंश को बचाने के लिए आवास का प्रबंध, स्वास्थ्य सेवाएं, दुर्घटनाओं से बचाव के लिए टैगिंग व रिफ्लेक्टर्स लगाना, बच्चों को गोवंश की उपयोगिता के बारे में ज्ञान वृद्धि, वार्षिक गोवंश फेस्टिवल आयोजन, बेसहारा लावारिस, समाज में गोवंश और उनके धार्मिक सामाजिक व वैज्ञानिक महत्व के विषय में जागरूकता करना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed