{"_id":"6437699a0bca8ca75d0c9165","slug":"salasar-police-caught-two-drug-smugglers-recovered-doda-poppy-worth-55-lakhs-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: सालासर पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर, ट्रेलर से बरामद हुआ 55 लाख कीमत का 1530 किलो डोडा पोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: सालासर पुलिस ने पकड़े दो नशा तस्कर, ट्रेलर से बरामद हुआ 55 लाख कीमत का 1530 किलो डोडा पोस्त
Thu, 13 Apr 2023 08:02 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 13 Apr 2023 08:02 AM IST
सार
चूरू की सालासर थाना पुलिस ने नशे की बड़ी खेप ट्रेलर से राजस्थान ला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1530 किलो अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चूरू के एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि आईजी रेंज के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सीओ सुजानगढ़ रामप्रताप के सुपरविजन में सुजानगढ़ रोड सालासर बाईपास तिराहे पर एसएचओ संदीप कुमार मय टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। सीकर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ट्रेलर को रोककर टीम ने चेक किया, तो पीछे 37 जूट और प्लास्टिक के कट्टों में 15 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्ट भरा था। इस पर चालक मग सिंह पुत्र चेन सिंह (26 साल) निवासी चारणवाला थाना रणजीतपुरा जिला बीकानेर और पास बैठे रामनिवास विश्नोई पुत्र हेतराम (19 साल) निवासी गोडू थाना बज्जू जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
झारखंड के रांची से तीन राज्य पार कर पहुंचे तस्कर राजस्थान
एसपी मीना ने बताया कि तस्कर नशे की इतनी बड़ी खेप रांची झारखंड से लेकर करीब 15 किलोमीटर दूर से 3 राज्यों की सीमा पार कर बेखौफ राजस्थान में ला रहे थे। सालासर एसएचओ संदीप कुमार, एसआई अल्का की सूचना और थाना दूधवाखारा के कांस्टेबल सुरेंद्र की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन