फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Saipau police station arrested more than 50 miscreants in Operation Sudarshan Chakra

Dholpur: ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत सैपऊ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2023 08:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Apr 2023 08:39 AM IST
सार

धौलपुर, सैपऊ थाना पुलिस ने सोमवार को ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना इलाके में विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहे 50 से अधिक बदमाश एवं असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Saipau police station arrested more than 50 miscreants in Operation Sudarshan Chakra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

थाना प्रभारी सही राम ने बताया आईजी भरतपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान की शुरुआत की है। जिस अभियान के अंतर्गत जिला पर लगातार कार्यवाही कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। थाना प्रभारी ने बताया सोमवार को सीओ विजय कुमार सिंह के सुपरविजन में पुलिस थाने से करीब आधा दर्जन टीमों का गठन किया गया। पुलिस के जवानों ने सुनियोजित तरीके से 50 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी ने बताया गिरफ्तार सुधा आरोपियों में चोर, बजरी माफिया एवं हार्डकोर अपराधी शामिल हैं। उन्होंने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस का ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
गंगा सिंह पुत्र नेमी सिंह, भरत सिंह पुत्र थान सिंह, विनोद पुत्र भगवान सिंह, महेंद्र पुत्र दुर्गा सिंह, गुड्डू पुत्र कंचन सिंह, रामनिवास पुत्र सुनहरी लाल, भीकम पुत्र ओम प्रकाश, जय सिंह पुत्र पूरन सिंह, रामबाबू पुत्र लखमी सिंह,निरोती पुत्र नत्थी, मुरारी लाल पुत्र सरवन, रामावतार पुत्र रामस्वरूप, संतोष पुत्र सतेंद्र, मोनू पुत्र रामवीर, महेंद्र पुत्र रामस्वरूप, तारा सिंह पुत्र पूरन सिंह, बीरी सिंह पुत्र मोहन सिंह, शैलेंद्र पुत्र नाथूला, राजवीर पुत्र केदार, प्रेम सिंह पुत्र सौदान सिंह, बीरेंद्र पुत्र मुरारी लाल, बबलू पुत्र बहादुर, मलखान पुत्र राजवीर, कमल सिंह पुत्र भैरव सिंह, सुरेश पुत्र सुल्तान, बबलू पुत्र ओम प्रकाश, द्वारिका पुत्र लक्ष्मण, हरेंद्र पुत्र पलवल, लोकेंद्र पुत्र अशोक, रवि कांत पुत्र बृजलाल, नथुआ पुत्र गंगाधर, रूप सिंह पुत्र राम चरण, हेम सिंह पुत्र रामजीलाल, रामवीर पुत्र टुंडा राम, ओमप्रकाश पुत्र केदार, ओमी पुत्र ओम प्रकाश, नरेश पुत्र नवाब सिंह, सीताराम पुत्र नत्थू लाल, संजय पुत्र भीकम, बच्चों पुत्र टोकरिया, राहुल पुत्र कुम्हेर, शिव कुमार पुत्र नेमीचंद, राजपाल पुत्र रामवीर, मुरारी पुत्र आत्माराम,चंद्रकांत पुत्र रामनिवास, अरुण कांत पुत्र रामनिवास, गुड्डू पुत्र मंगल सिंह, रामअवतार पुत्र फूल सिंह, उत्तम सिंह पुत्र बेनी राम, पीतम सिंह पुत्र बेनी राम आदि को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed