फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot targeted modi government over the prices of domestic gas cylinders

Rajasthan: रसोई गैस के दाम बढ़ने पर पायलट का तंज, कहा- केंद्र के कुशासन में हर सुबह नई कठिनाइयां लेकर आती है

Sat, 07 May 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 May 2022 05:08 PM IST
सार

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ने के बाद राजस्थान में यह 1003.50 रुपये का हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9 रुपये की कमी के बाद यह 2364.50 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
Sachin Pilot targeted modi government over the prices of domestic gas cylinders
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के लोगों को ठग रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कुशासन में हर सुबह नई कठिनाइयां लेकर आती है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा कर 1000 रुपये के पार पहुंचा दिए गए हैं। यह विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। आमदनी और बचत पर महंगाई का ग्रहण लगा कर भाजपा देशवासियों को ठगने का काम कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। सात मई से 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 999.50 रुपये में मिलेगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने का फैसला वापस लेना चाहिए। इसे उसी स्तर पर लाना चाहिए जैसा कि 2014 में सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में इतने का मिलेगा 
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ने के बाद राजस्थान में यह 1003.50 रुपये का हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 9 रुपये की कमी के बाद यह 2364.50 रुपये में मिलेगा। बताया जा रहा है कि पहली बार ऐसा होगा जब रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों को 1000 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed