फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot on Udaipur Murder Case said that accused should get such punishment which has become an example

Rajasthan: उदयपुर हत्याकांड पर बोले पायलट, आरोपियों को फास्ट ट्रैक के जरिए ऐसी सजा मिले, जो देश में बने मिसाल

Thu, 30 Jun 2022 12:13 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 30 Jun 2022 12:13 PM IST
सार

सचिन पायलट ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड से जुड़े आरोपी और संगठनों का पता लगाकर उसे हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Sachin Pilot on Udaipur Murder Case said that accused should get such punishment which has become an example
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल की नृशंस हत्या करने वालों ने अमानवीयता की सभी हदें पार कर दी हैं। हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम करे। जिस तरह से इसे अंजाम दिया गया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने एएनआई से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। हत्या में पाकिस्तानी संगठनों के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों आरोपियों की पाकिस्तान से जुड़े होने की जानकारियां भी सामने आई है। 

विज्ञापन


ये आतंकवादी हमला है
उन्होंने कहा कि इस जघन्य हत्या के जिम्मेदार लोगों और संगठनों का पता लगाकर स्थायी रूप से खत्म करने की आवश्यकता है। हमें इसके जड़ तक पहुंचना होगा। मामले की लिए टीम का गठन किया गया है। मैं इस आतंकवादी हमला मानूंगा। सरकार ने भी कहा है कि इसे आतंकवादी हमले के नजरिए से देखना होगा। सरकार ने भी इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग इसी तरह प्रभावित हैं या उनके संपर्क में हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो चाहे कितना बड़ा अधिकारी क्यों न हो, उसपर कार्रवाई की जाएगी।


क्या है मामला
बता दें कि शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र के दर्जी कन्हैयालाल की जघन्य हत्या की गई। मंगलवार को दो युवक कपड़े का नाप देने के बहाने दर्जी की दुकान पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपियों ने कन्हैयालाल पर हमला कर दिया। हमले में कन्हैयालाल की गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दरिंदगी बयां की
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर 26 वार किए थे। उनके शरीर पर 13 कट हैं। इनमें से अधिकतर गर्दन के आसपास हैं। वहीं आरोपियों ने गर्दन को शरीर से अलग करने की भी कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed