{"_id":"641d8645f7af3b18610f8943","slug":"sachin-pilot-attacks-bjp-for-ending-rahul-gandhi-membership-in-parliament-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BJP जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती, संसद से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BJP जनता की आवाज उठाने से नहीं रोक सकती, संसद से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले पायलट
Fri, 24 Mar 2023 06:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:31 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल की सदस्यता समाप्त करने पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन
सचिन पायलट और राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पायलट ने लिखा है-'भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये ना समझे कि जनता की आवाज उठाने से उनको रोक देगी। हम जनता के लिए, सच के लिए आवाज उठाते रहेंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित
केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय के सेक्रेटरी जनरल उत्पल कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन निकालकर लोकसभा सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
23 मार्च से ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी को चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट, सूरत से दोषी ठहराए जाने पर केरला के वायनाड संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्यता से डिसक्वालीफाई किया जाता है।
उन्हें दोषी ठहराए जाने की तारीख 23 मार्च 2023 से ही भारतीय संविधान के आर्टिकल 102 (1)(e) के प्रावधानों और रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट 1951 के सेक्शन 8 के तहत यह यह एक्शन लिया गया है।