{"_id":"63b594918f8a33362d0c49ed","slug":"rtu-professors-girish-parmar-case-bail-application-of-accused-isha-yadav-rejected-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बेशर्म प्रोफेसर परमार की सहयोगी छात्रा की जमानत अर्जी खारिज, छात्राओं को आरोपी के पास भेजती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बेशर्म प्रोफेसर परमार की सहयोगी छात्रा की जमानत अर्जी खारिज, छात्राओं को आरोपी के पास भेजती थी
Wed, 04 Jan 2023 08:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 Jan 2023 08:30 PM IST
सार
अदालत ने आरटीयू कोटा के बेशर्म एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार की सहयोगी छात्रा ईशा यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोप है की वह आरटीयू में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रोफेसर के पास भेजा करती थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी छात्रा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के बेशर्म एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार की सहयोगी छात्रा ईशा यादव की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। आरोपी छात्रा को अभी जेल में ही रहना होगा। छात्रा पर आरोप है की वह बेशर्म प्रोफेसर गिरीश परमार के लिए दलाली का काम करती थी। वह आरटीयू में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रोफेसर के पास भेजा करती थी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया था कि प्रोफेसर परमार ने उसे फेल कर दिया। इसके बाद एक छात्र के जरिए वह फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने लगा। आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल के बातचीत के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पुलिस ने एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार, छात्र अर्पित अग्रवाल और एक छात्रा ईशा यादव को गिरफ्तार किया है। अब तक आरोपी गिरीश परमार के खिलाफ पांच से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन