{"_id":"daefee60b328af4c017a2acccfca20f7","slug":"rss-want-50-seats-for-favorite-in-rajasthan-assembly-election-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 सीटों पर पसंद का उम्मीदवार चाहे संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 सीटों पर पसंद का उम्मीदवार चाहे संघ
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Tue, 08 Oct 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में आरएसएस चाहता है कि कम से कम 50 सीटों पर उसकी पसंद के उम्मीदवार उतारे जाएं।
विज्ञापन
चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने संघ से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। अब भाजपा और संघ के रिश्तों में सुधार आता नजर आ रहा है। वसुंधरा राजे के बतौर मुख्यमंत्री पिछले कार्यकाल में संघ और भाजपा में दूरियां बढ़ गई थीं।
भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने मंगलवार को सवाईमाधोपुर पहुंचकर आरएसएस के चल रहे चिंतन शिविर के दौरान संघ के सर कार्यवाहक भैजाजी जोशी से मुलाकात की।
विज्ञापन
वसुंधरा दो घंटे संघ के शिविर में रहीं। इस दौरान भैयाजी जोशी ने करीब 50 सीटों पर संघ निष्ट भाजपा नेताओं को उम्मीदवार घोषित करने की बात रखी।
सूत्रों ने बताया कि कुछ नामों पर भी चर्चा हुई है। इस मुलाकात से राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राजस्थान में अब फिर से भाजपा और संघ के रिश्ते फिर पटरी पर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि स्वयंसेवकों की पिछली वसुंधरा राजे सरकार में सुनवाई नहीं होने की शिकायतें छाई रही थीं, तो वसुंधरा पर भ्रष्टाचार के व्यक्तिगत आरोपों को लेकर भी संघ नाराज रहा था।
वसुंधरा ने वक्त की नजाकत को भांपते हुए संघ का साथ की जरूरत महसूस करते हुए रिश्ते सुधारने का कदम उठाया है।
राजस्थान में फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा को यदि संघ का भरपूर साथ मिलता है, तो नतीजे भाजपा के हक में आ सकते हैं।