फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSS said in Pushkar that reservation should be continued till its beneficiaries feel its need

आरक्षण तब तक जारी रहे जब तक इसके लाभार्थियों को इसकी जरूरत है : संघ

Mon, 09 Sep 2019 04:50 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 09 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
RSS said in Pushkar that reservation should be continued till its beneficiaries feel its need
आरएसएस के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के तीसरे और अंतिम दिन आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की गई। राजस्थान के पुष्कर में हो रही इस बैठक में संघ ने कहा कि आरक्षण जरूरी है क्योंकि समाज में सामाजिक और आर्थिक विषमताएं हैं। आरक्षण को को तब तक जारी रखना चाहिए जब तक इसके लाभार्थियों को इसकी आवश्यकता महसूस होती रहे। 

विज्ञापन


आरएसएस के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि संगठन (आरएसएस) यह मानता है कि मंदिर, श्मशान गृह और पानी के जलाशय सभी जाति और वर्ग को लोगों के लिए खुले होने चाहिए और किसी विशेष जाति को यहां जाने से प्रतिबिंधित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम संविधान द्वारा निर्धारित की गई आरक्षण व्यवस्था का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या आरएसएस को लगता है कि आरक्षण अनिश्चित काल तक जारी नहीं रहना चाहिए, होसबले ने कहा कि इसे तय करने का अधिकार इस व्यवस्था के लाभार्थियों को है। आरक्षण कोटा पर संघ के रुख को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, 'आरक्षण की व्यवस्था को तब तक जारी रखना चाहिए जब तक कि इसके लाभार्थियों को यह लगता है कि इसकी जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दलित संगठन ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए संघ के रुख की सराहना की है। बता दें कि बैठक के पहले दिन जहां असम एनआरसी की अंतिम सूची से कई भारतीय नागरिकों को बाहर रखे जाने पर चिंता जताई गई थी तो दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed