{"_id":"5763907f4f1c1b397a11c14f","slug":"rss-new-dress-getting-ready-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीलवाड़ा में तैयार हो रही आरएसएस की नई ड्रेस, दस लाख पैंट का आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीलवाड़ा में तैयार हो रही आरएसएस की नई ड्रेस, दस लाख पैंट का आर्डर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक्कर में पथ संचलन और शाखाओं में अभ्यास करते आरएसएस के स्वयंसेवकों की तस्वीर अब बीते समय की बात हो जाएगी, जल्द ही आरएसएस के स्वयंसेवक फुल पैंट में दिखाई देंगे। इसके लिए राजस्थान के भीलवाडा में आठ कंपनियों को दस लाख पैंट बनाने के आर्डर दिए गए हैं, जिन पर तेजी से काम चल रहा है। भूरे रंग की पैंट को तैयार करने का काम भीलवाडा में कई जगहों पर चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि मार्च महीने में नागौर में हुई संघ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में बदलते दौर में युवाओं को संघ से जोड़ने के लिए संघ की वेशभूषा में बदलाव की बात चली थी। चर्चा के दौरान संघ की पहचान बन चुके खाकी निक्कर में बदलाव करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
निक्कर की बजाय भूरे रंग की पैंट को हरी झंडी दी गई थी। संघ की ओर से यह ड्रेस अपने स्वयंसेवकों को वितरित की जाएगी। राजस्थान के भीलवाड़ा में संघ की यह नई ड्रेस तैयार की जा रही है। भीलवाड़ा की रिको 4 फेज की आठ कपड़ा फैक्ट्रियों में दस लाख पैंट तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
खास बात ये है कि सभी फैक्ट्रियां संघ से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ही हैं। संघ का निक्कर भी पहले यहीं पर सिलकर देशभर में वितरित होता था। बताया जाता है एक पैंट के तैयार होने पर 200 से 300 रुपये तक का खर्चा आएगा।