फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSS chief Mohan Bhagwat said that villages will develop only through collective efforts

RSS: राजस्थान के डूंगरपुर में बोले संघ प्रमुख, सभी के मिलकर सोचने से गलती नहीं होती

Mon, 27 Feb 2023 06:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 06:27 AM IST
सार

राजस्थान के डूंगरपुर में ग्राम विकास मिलन कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि लोगों को सरकार की ओर देखने के बजाय गांवों के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat said that villages will develop only through collective efforts
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि सामूहिक प्रयास से ही गांवों का विकास होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ऐसा करने के लिए सब साथ आएं।
विज्ञापन


राजस्थान के डूंगरपुर में ग्राम विकास मिलन कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि लोगों को सरकार की ओर देखने के बजाय गांवों के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, हमें कार्य करने वालों का समूह खड़ा करना होगा, गांव को सामूहिक निर्णय के माध्यम से तैयार करना है। सभी के मिलकर सोचने से गलती नहीं होती है। भागवत ने कहा कि गतिविधि का परिणाम धीरे आता है। धैर्य पूर्वक कार्य करें और धैर्य के साथ दृष्टि, दक्षता का विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास का कार्य सबसे पहले ग्रामीणों की सोच से शुरू होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed