{"_id":"63fcc9985373c965a00d4de7","slug":"rpsc-paper-leak-mastermind-bhupendra-saran-on-nine-days-police-remand-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: RPSC पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सारण की कोर्ट में पेशी, पुलिस को मिली नौ दिन की रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: RPSC पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड सारण की कोर्ट में पेशी, पुलिस को मिली नौ दिन की रिमांड
Mon, 27 Feb 2023 08:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:47 PM IST
सार
पेपर लीक मामले की जांच कर रहे महेंद्र पारीक ने बताया कि भूपेंद्र सारण को पेपर उपलब्ध कराने वाले शेर सिंह मीणा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में भूपेंद्र सारण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरपीएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण को पुलिस ने सोमवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी सारण को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वही, भूपेंद्र की निशानदेही पर गिरफ्तार हुए उसके सहयोगी राजीव उपाध्याय को भी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी महेंद्र पारीक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पेपर लीक के सरगना भूपेंद्र सारण से मिली जानकारी पर राजीव उपाध्याय को नामजद किया गया है। जिसे पुलिस की टीम जयपुर से हिरासत में लेकर लाई और उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पेशी के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर दिया है।
विज्ञापन
महेंद्र पारीक ने बताया कि भूपेंद्र सारण को पेपर उपलब्ध कराने वाले शेर सिंह मीणा की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। साथ ही उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन