{"_id":"58d516ee4f1c1bb6681a6c81","slug":"rpsc-chairperson-said-exam-will-be-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र करते रहे प्रदर्शन, चैयरमैन बोले- तय समय पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र करते रहे प्रदर्शन, चैयरमैन बोले- तय समय पर होगी परीक्षा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली आरएएस मैन्स परीक्षा की तिथि को लेकर दिन में उठापटक चलती रही। दिनभर राजस्थान विवि के मुख्यद्वार के बाहर प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने पहले तो प्रदर्शन किया और फिर आमरण अनशन की बात भी कही। गौरतलब है कि आरएएस मुख्य परीक्षा 27 व 28 मार्च को आयोजित की जानी है।
छात्रों का कहना था कि हाल ही में कोर्ट ने कुछ छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होने की परमिशन दी है। ऐसे में यदि परीक्षा की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाती है तो छात्रों के साथ सही नहीं होगा। ऐसे में छात्रों के साथ आयोग को नरमी बरतनी चाहिए और उनके भविष्य को देखते हुए तारीक आगे की जानी चाहिए। छात्रों ने नारेबाजी की और हंगामा भी किया।
एक तरफ जहां छात्रों ने प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ अजमेर में आरपीएससी के चैयरमैन ललिल पंवार ने तिथि में किसी भी तरह के परिवर्तन से इंकार कर दिया। उन्होंने इस विषय में स्पष्ट किया कि आयोग इस तिथी को आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी तरह की जा चुकी हैं। ऐसे में परीक्षा 27 व 28 मार्च को ही आयोजित की जाएगी।