{"_id":"61ec158fd55d1b282435e919","slug":"rpf-constable-killed-old-man-while-sleeping-on-railway-station-by-beating-with-kicks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागौर में बर्बरता: आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग को लात-घूंसों से पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागौर में बर्बरता: आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल ने रेलवे स्टेशन पर सो रहे बुजुर्ग को लात-घूंसों से पीटकर मार डाला
Sat, 22 Jan 2022 08:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jan 2022 08:04 PM IST
सार
बुजुर्गों के साथ की गई मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें कॉन्स्टेबल दो बुजुर्गों को पीटते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मकराना रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की बर्बरता का मामला सामने आया है। हेड कॉन्स्टेबल ने स्टेशन पर सो रहे दो बुजुर्गों को लात-घूंसों से जमकर पीटा और गालियां भी दी। हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप ने जिन बुजुर्गों को बेरहमी से पीटा उनमें से एक का शव स्टेशन के मुसाफिर खाने में मिला है। मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने कहा कि पीटने से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
बुजुर्गों के साथ की गई मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मकराना रेलवे स्टेशन पर दो बुजुर्ग सो रहे हैं। हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप आता है और सोते हुए बुजुर्गों को लात-घूंसे मारने लगता है। वहां मौजूद कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार उन्हें पीटता रहता है। काफी देर पीटने के बाद उसने दोनों बुजुर्गों को घसीटते हुए स्टेशन के बाहर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों की जुटा रहे जानकरी
जीआरपी रीडर किशन सिंह ने कहा कि मकराना रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने मे एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान अब्दुल अजीज के तौर पर हुई है। परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर पोस्टमार्टम कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। मारपीट के सवाल पर सिंह ने जानकारी नहीं होने की बात कहकर किनारा कर लिया।
विज्ञापन