फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rohit Jangid will be a participant in Wushu competition held in Jaisalmer

Jaisalmer: पुलिसकर्मी रोहित जांगिड़ का वुशु प्रतियोगिता में चयन, पाकिस्तान को चटा चुके हैं धूल

Mon, 28 Mar 2022 07:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Mar 2022 07:12 PM IST
सार

जैसलमेर में वुशु प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें वुशु बॉय से मशहूर रोहित जांगिड़ भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन
Rohit Jangid will  be a participant in Wushu competition held in Jaisalmer
रोहित जांगिड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर कई मेडल जीतकर ना सिर्फ जयपुर का बल्कि पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन करने वाले वुशु खिलाड़ी रोहित जांगिड़ एक बार फिर चर्चा में हैं। राजस्थान पुलिस में कार्यरत रोहित जांगिड़ का वुशु प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जांगिड़ 28 से 31 मार्च तक जैसलमेर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन

 

Rohit Jangid will  be a participant in Wushu competition held in Jaisalmer
रोहित जांगिड़ - फोटो : Amar Ujala Digital

कोरोना के कारण वुशु प्रतियोगिता लंबे समय बाद आयोजित हो रही है। रोहित काफी समय से तैयारी में जुटे थे। आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि रोहित जांगिड़ भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। पुलिसकर्मी रोहित ने तीन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली। जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान एक यादगार मुकाबला था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को बुरे तरीके से हराया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Jangid will  be a participant in Wushu competition held in Jaisalmer
वसुंधरा राजे के हाथों सम्मान लेते रोहित - फोटो : Amar Ujala Digital
पुरस्कार और उपलब्धियां 

चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को वुशु पदक दे चुके हैं। 65 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने वर्ल्ड रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं । राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  से उन्हें श्रेष्ठ  खिलाड़ी का पुरस्कार मिल चुका है। रोहित को वीर तेजा पुरस्कार मिल चुका है।

 
  • 12वीं वुशु अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप हांगकांग - कांस्य पदक
  • 9वीं वर्ड इंटरनेशनल चैंपियनशिप जॉर्जिया - कांस्य पदक
  • अंतर्राष्ट्रीय वुशु कप नेपाल - कांस्य पदक
  • उन्हें थाईलैंड फूकेट में छह महीने के लिए विश्व की सबसे बड़ी प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर मिला
  • वह जानी-मानी पोषण कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed