फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident in Sikar constable died due to car hit bike

Rajasthan: कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, एक महीने पहले की थी नौकरी ज्वाइन, पिता की भी ऑन ड्यूटी गई थी जान

Wed, 12 Oct 2022 09:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 09:12 AM IST
सार

कांस्टेबल गंगाधर चाहर की पिता की जगह नौकरी लगी थी। वे बाइक से सीकर से सालासर जा रहे थे। तभी एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Road Accident in Sikar constable died due to car hit bike
सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर में मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल सीकर से सालासर बाइक पर जा रहे थे। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांस्टेबल गंगाधर चाहर (28) की मौत हो गई। हादसा सीकर के नेच्छावा गांव में हुआ। सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने उनकी बाइक की टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नेच्छावा पुलिस ने कांस्टेबल का शव सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने कार जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक कांस्टेबल के दोस्त अशोक ने बताया कि गंगाधर चाहर के पिता राम देवाराम भी पुलिस में थे। उनकी भी ऑन ड्यूटी में ही जान गई थी। गंगाधर उनकी जगह ही नौकरी लगा था। मृतक का एक तीन साल का बेटा है। उसने करीब एक महीने पहले ही सीकर के सदर थाने में ड्यूटी ज्वॉइन की। इससे पहले वह धोद थाने में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed