Rajasthan: कार की टक्कर से कांस्टेबल की मौत, एक महीने पहले की थी नौकरी ज्वाइन, पिता की भी ऑन ड्यूटी गई थी जान
कांस्टेबल गंगाधर चाहर की पिता की जगह नौकरी लगी थी। वे बाइक से सीकर से सालासर जा रहे थे। तभी एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल सीकर से सालासर बाइक पर जा रहे थे। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांस्टेबल गंगाधर चाहर (28) की मौत हो गई। हादसा सीकर के नेच्छावा गांव में हुआ। सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने उनकी बाइक की टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नेच्छावा पुलिस ने कांस्टेबल का शव सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने कार जब्त कर लिया है।
मृतक कांस्टेबल के दोस्त अशोक ने बताया कि गंगाधर चाहर के पिता राम देवाराम भी पुलिस में थे। उनकी भी ऑन ड्यूटी में ही जान गई थी। गंगाधर उनकी जगह ही नौकरी लगा था। मृतक का एक तीन साल का बेटा है। उसने करीब एक महीने पहले ही सीकर के सदर थाने में ड्यूटी ज्वॉइन की। इससे पहले वह धोद थाने में तैनात थे।