{"_id":"625d7f896c31f4607210e8e0","slug":"road-accident-in-punjab-seven-people-including-dr-satish-poonia-of-rajasthan-ringus-died-car-fell-into-canal-due-to-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सड़क हादसा: राजस्थान-रींगस के डॉ. सतीश पूनिया सहित सात लोगों की मौत, बस की टक्कर से नहर में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सड़क हादसा: राजस्थान-रींगस के डॉ. सतीश पूनिया सहित सात लोगों की मौत, बस की टक्कर से नहर में गिरी कार
Mon, 18 Apr 2022 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:41 PM IST
सार
राजस्थान के दो परिवार के सात लोगों की पंजाब सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार को बस ने टक्कर मार दी, जिससे कार नहर में जा गिरी। कार डूबने और टक्कर लगने से सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में डॉ. सतीश पूनियां, राजेश देवंदा और उनके परिवार की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के रूपनगर में सोमवार को एक सड़क हादसे में सीकर के रहने वाले 2 परिवारों के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रींगस के डॉक्टर सतीश पूनिया उनकी पत्नी शिक्षिका सरिता पूनिया, उनके बच्चे और उनके दोस्त राजेश देवंदा उनकी पत्नी और बच्चे अपनी कार से भाखड़ा नहर की पुलिया से गुजर रहे थे, उस समय उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसके चलते बस घलोनी के पास अहमदपुर-ललितपुर से नीचे नहर में गिर गई। कार डूबने और टक्कर लगने से सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह दिल दहलाने वाला हादसा घलोनी के पास अहमदगढ़ पुल पर हुआ। जहां निजी बस ने ओवरटेक करते हुए क्रेटा कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार रेलिंग तोड़ती हुई भाखड़ा नहर में जा गिरी। राजस्थान नंबर की क्रेटा कार को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। साथ ही शवों को भी बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान आई सीकर के बोरिया गांव के निवासी डॉ. सतीश पूनियां, राजेश देवंदा और उनके परिवार के तौर पर हुई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है। जैसे ही घटना की जानकारी सीकर के डॉ. सतीश पूनिया और राजेश के परिवारों को मिली दोनों परिवारों में चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त किया और हादसे पर गहरी संवेदना जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी।