फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   road accident in nagaur five dead in truck and cruiser collision 12 injured

Road Accident: नागौर में ट्रक और क्रूजर की भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत, 12 लोग गंभीर घायल

Fri, 09 Sep 2022 02:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Sep 2022 02:11 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लाडनू हाईवे के बुरडी फांटा पर एक ट्रक और क्रूजर गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।

विज्ञापन
road accident in nagaur five dead in truck and cruiser collision 12 injured
नागौर के जेएलएन चिकित्सालय में उपचाराधीन घायल - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

नागौर जिले में सुरपालिया थाना क्षेत्र के लाडनू हाईवे पर बुरडी फांटे के पास सवारी क्रूजर गाड़ी में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि भिड़ंत में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 12 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान चीख-पुकार सुनकर सुरपालिया थाना पुलिस सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को क्रूजर गाड़ी से बाहर निकाला।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल 12  श्रद्धालुओं को सुरपालिया थाना पुलिस एंबुलेंस की सहायता से नागौर के राजकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नागौर से पांच लोग (तीन महिलाएं दो पुरुषों) को जोधपुर रेफर कर दिया। पांच मृतकों के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। साथ ही सात घायलों का इलाज जेएलएन अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें, सभी मृतक सीकर जिले के रींगस के पास आबावास गांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। वहीं सूचना मिलते ही नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा, नागौर सीओ विनोद कुमार शिपा, कोतवाली थाना अधिकारी हनुमान सिंह चौधरी, नागौर एसडीम सुरेश पवार और पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। इसी दौरान जिला कलेक्टर पीयूष सांमरिया और पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी भी पहुंच गए। वहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। साथ ही कलेक्टर ने पल-पल की अपडेट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये श्रद्धालु हुए घायल...

  • विष्णु दत्त पुत्र भीवराज (50) जाति महाजन
  • कहैन्या लाल पुत्र बनवारी लाल (6) जाति माली
  • राजेश पुत्र सुआलाल (22) जाति माली
  • रामावतार पुत्र नन्दाराम (25) जाति माली
  • रवीन्द्र सैनी पुत्र शंकरलाल माली (12)
  • योगना पत्नी रोहिताश (30)
  • चोखी देवी पत्नी पोकरराम (65) माली

इनको किया नागौर से जोधपुर रेफर...

  • सजनी देवी पत्नी सुवालाल (45)
  • शंकरलाल पुत्र सुवालाल (30)
  • धापूदेवी पत्नी गुलजाटी लाल (50)
  • रविना पत्नी राजेश (21)
  • सुआलाल पुत्र ढाकराराम (64)

ये हैं मृतक...

  • रुकमा (27) पत्नी शंकरलाल
  • रोहिताश (25) पुत्र सुआलाल
  • फूलचंद (40) पुत्र मोहनलाल
  • कौशल्या (25) पत्नी भंवरलाल
  • हेमराज (07) पुत्र शंकरलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed