{"_id":"6323eabf5470b053ce561f11","slug":"road-accident-in-churu-two-killed-in-car-and-bike-collision-and-two-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चूरू में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चूरू में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल
Fri, 16 Sep 2022 08:47 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:47 AM IST
सार
राजस्थान के चूरू में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौत और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और बाइक की टक्कर से हुआ है।
विज्ञापन
घायलों का इलाज जारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू जिले के रतनगढ़ में मेगा हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
रतनगढ़ थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया, बाइक पर सवार होकर सरदारशहर तहसील के गांव अजीतसर निवासी सहीराम जाट, सुभाष जाट, विजेंद्र जाट और राजकुमार जाट रतनगढ़ की ओर आ रहे थे। उसी दौरान मेगा हाईवे पर गोगासर और लधासर गांव के बीच सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार सहीराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों घायल युवकों को निजी वाहन से रतनगढ़ के राजकीय जालान अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से घायलों को बीकानेर रेफर किया गया।
विज्ञापन
बीकानेर ले जाते समय राजलदेसर के पास राजकुमार की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।