फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RJ Lok Sabha Polls Sachin Pilot had food at house of Dalit family campaign in support of Harish Meena

RJ LS Polls: सचिन पायलट ने दलित परिवार के घर किया भोजन, हरीश मीणा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे

Sat, 20 Apr 2024 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

RJ LS Polls: कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने दलित परिवार के घर जाकर भोजन किया।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Polls Sachin Pilot had food at house of Dalit family campaign in support of Harish Meena
खाना खाते हुए सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के सभी बड़े नेता अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए धुंआधार प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के व्यस्त कार्यक्रमों के चलते नेताओं को समय पर भोजन करना भी नसीब नहीं हो रहा। दोनों ही प्रमुख पार्टियों के बड़े नेता कभी चलती कार में तो कभी हेलीकॉप्टर में तो कभी किसी कार्यकर्ता के घर पर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल था, जिसमें वे हेलीकॉप्टर में ही भोजन करते नजर आए थे। अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे चुनाव प्रचार के दौरान एक दलित परिवार के घर खाट पर बैठकर हाथ में थाली लेकर भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो शुक्रवार का है।
विज्ञापन


दरअसल, सचिन पायलट शुक्रवार को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। पायलट पहले चौथ का बरवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उसके बाद पायलट बामनवास क्षेत्र के खेड़ली गांव पहुंचे, वहां भी उन्होंने हरीश मीणा के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा व कार्यकर्ताओं के साथ एक दलित परिवार के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खाट पर बैठकर हाथ में थाली लेकर भोजन किया। इस दौरान बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पायलट को खाना परोसती दिखाई दीं। वायरल वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा भी खाना खाते नजर आ रहे हैं। पायलट का भोजन करते हुए यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed