फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RJ Lok Sabha Polls Jyoti Mirdha challenged Hanuman Beniwal in Nagaur says this is Hanu Bhai LLB

RJ LS Polls: नागौर में ज्योति मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को दिया चैलेंज, कहा- ये हैं हनु भाई एलएलबी

Mon, 08 Apr 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

नागौर लोकसभा से बीजेपी की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा पिछले दो दिनों से इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल को जबरदस्त जवाब दे रही हैं। ज्योति ने हनुमान को झूठ का जनरेटर कहा। साथ ही कहा, यह हनु भाई LLB हैं। इससे पहले ज्योति ने बेनीवाल को चुनौती भी दी थी।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Polls Jyoti Mirdha challenged Hanuman Beniwal in Nagaur says this is Hanu Bhai LLB
ज्योति मिर्धा और हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव प्रचार के पहले दिन से ही इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ज्योति मिर्धा पर निशाना साध रहे थे कि ज्योति ने लोकसभा में नागौर के मुद्दे नहीं उठाए थे। उनकी हाजरी भी 30-35 प्रतिशत ही थी। यही नहीं बेनीवाल ये भी आरोप लगाते रहे हैं कि वे सांसद कोष भी खर्च नहीं कर पाई।

विज्ञापन

इन सारे आरोपों के जवाब में बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने जबरदस्त मोर्चा खोला है। ज्योति मिर्धा ने बेनीवाल को चुनौती दी थी कि अगर मेरी हाजरी कम हुई तो मैं सिर मूंडा लूंगा और बेनीवाल की कम हुई तो वो अपनी ढाढी-मूंछ कटा लें। ज्योति के इस चैलेंज के बाद लोग इतंजार कर रहे थे कि हनुमान बेनीवाल कोई नया जवाब देंगे। लेकिन आज नावां में बेनीवाल ने भाषण में वही पुरानी बात कही और कहा कि मैंने अभी वो पूरा वीडियो देखा नहीं। 
विज्ञापन


हनुमान बेनीवाल कोई नया जवाब दे पाते, इससे पहले ही बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने नया मोर्चा खोल दिया और कहा कि मेरी डॉक्टर की डिग्री को फर्जी कहने वाले तो खुद हनू भाई LLB हैं। कुल मिलाकर नागौर में बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा की चुनौती व बयानों ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल का बड़ा आरोप
नागौर लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच में ही हनुमान बेनीवाल कांग्रेस से नाराज हो गए हैं। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने नागौर में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रखा है। लेकिन बेनीवाल ने कहा कि उनके कहने से कांग्रेस के कुछ नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता नहीं दिखाया, जो इस गठबंधन के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।

दरअसल, यह सारा घटनाक्रम जायल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार के दौरान का है। बेनीवाल ने जायल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में ऐसा बयान दे डाला कि कांग्रेस के नेता ही सकते में आ गए हैं। दरअसल, हनुमान बेनीवाल ने यह कहा कि मैं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष से रोज कह रहा हूं, प्रदेश के प्रभारी रंधावा जी से भी कहा, मैं भी रंधावा जी से कहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता परवाह नहीं कर रहे हैं। 

हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के नेताओं पर बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस के नेताओं को मतीरे का भारा बता दिया है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के इस बड़े आरोप से कांग्रेस के नेता सकते में हैं। बेनीवाल ने कहा, चार-पांच कांग्रेस नेता बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। मैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष से रोज कह रहा हूं कि रंधावाजी से बात करो। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वालों ने बीजेपी के दुपट्टे पहन रखे, लेकिन कांग्रेस बाहर नहीं निकाल रही।


पार्टियों में ही पार्टियों के दुश्मन बैठे हैं। आप यह मत मानो कि यह कांग्रेस है, यह बीजेपी है। एक पार्टी में तीन धड़े तो दूसरी में छह धड़े हैं। बेनीवाल यहीं नहीं रूके, आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को कहा निकालों या नहीं निकालो आपकी मर्जी। मेरी पार्टी में होते तो धक्के देकर बाहर निकाल देता, कई तो मेरे से डरकर ही भाग जाते हैं। इंडी गठबंधन प्रत्याशी बेनीवाल ने कांग्रेस को ही कोसा दिया है। बेनीवाल ने नागौर कांग्रेस के कुछ नेताओं का जिक्र किया है। साथ ही कहा कि उन पर कांग्रेस कार्रवाई नहीं कर रही है। बेनीवाल ने जायल विधानसभा क्षेत्र में भाषण के दौरान यह बयान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed