फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RJ Lok Sabha Election: Prime Minister Modi verbally attacked the corrupt in Churu public meeting

RJ Lok Sabha Chunav: भ्रष्टाचार पर हमला और विकास पर चर्चा, दस बिंदु में समझें PM के संबोधन की खास बातें

Fri, 05 Apr 2024 04:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

RJ Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को प्रदेश के दौरे पर रहे। पीएम ने चूरू में जनसभा को संबोधित किया। 19 अप्रैल को प्रदेश में पहले चरण का मतदान होना है। उससे पहले पीएम ने शुक्रवार को दूसरी बार प्रदेश का दौरा किया। यहां पीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election: Prime Minister Modi verbally attacked the corrupt in Churu public meeting
चूरू में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन बीते दस वर्षों का जिक्र किया। बीते दस वर्षों में देश के विकास की चर्चा की। आइए जानते पीएम के संबोधन की दस बड़ी बातें...
विज्ञापन




हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं भटक सकती
आज पूरा देश विकसित भारत के लिए काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने दुनिया में विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया ये देखकर हैरान है। हम जो ठान लेते हैं वह पूरा करके दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है। याद करिए, 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग छोटी-छोटी जरूरत के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। करोड़ों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं था। गांव अंधेरे में ढूबे थे। लाखों करोड़ की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। इसका मन पर भी असर होता है। आप सबने यह मान लिया था कि देश का कुछ हो ही नहीं सकता। इसी हताशा और निराशा में 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं भटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है।
विज्ञापन


देश को पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया
हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैस इतना बड़ा संकट आया। दुनिया सोच रही थी कि भारत तो बर्बाद हो जाएगा और दुनिया को भी बर्बाद कर देगा, लेकिन हमने इस संकट में देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में तो कहते हैं अपनी करणी, पार उतरणी
राजस्थान में तो कहते हैं अपनी करणी, पार उतरणी। हमने परिणाम लाकर दिखा दिया। हमने 10 वर्षों में करोड़ों लोगों को पक्के आवास दिए। मुझे खुशी इस बात की है। हमने जो पक्के घर दिए उनमें अधिकतर पक्के घर माताओं और बेटियों के नाम पर हैं।

राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन
राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। कांग्रेस सरकार हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। अब उन कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए वह काम हमने 10 साल में करके दिखाए।

अब तक जो हुआ है वह तो ट्रेलर है
मोदी के मन की बात आज मैं चूरू में बता देता हूं। अब तक जो हुआ है वह तो ट्रेलर है। बड़े होटलों में खाना खाने जाते हैं तो पहले एपेटाइजर लेते हैं। ये जो मोदी ने किया है वह तो एपेटाइजर है। अभी तो पूरी खाने की थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है।

राजस्थान में मोदी की गारंटी पूरी हुई
मोदी की गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। मैंने गारंटी दी थी कि उज्ज्वला सिलेंडर सस्ता किया जाएगा। मैंने युवाओं को गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही पेपरलीक इंडस्ट्री के खिलाफ जांच बिठाई जाएगी। यह गारंटी भी पूरी हो गई। जिस ईआरसीपी प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटकाकर रखा था हमने न सिर्फ उसे मंजूर किया, बल्कि काम भी जारी है। हमने हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता भी साफ कर दिया है।

भाजपा जो कहती है, जरूर करती है
दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती, हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। भाजपा जो कहती है वह जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती। हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। मोदी ने आपको जो वादा किया था वह वादा पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है।

बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र, कहा नया भारत घर में घुसकर मारता है
लोकसभा में महिला आरक्षण का कानून भी पारित कर दिया है। भाजपा का संकल्प पत्र भी अपने आप में एक गारंटी माना जाने लगा है। आज मैं जब चूरू आया हूं तो पुरानी यादें ताजा होने लगी हैं। इससे पहले जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दोहराता हूं। तब मैंने कहा था…सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा।
कांग्रेस ने सेना का अपमान किया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवान वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

राम मंदिर पर कांग्रेस ने निकाली एडवाइजरी
कांग्रेस को एडवाइजरी निकालनी पड़ गई कि राम मंदिर पर कुछ नहीं बोलना देश भव्य राम मंदिर का जश्न मना रहा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। मुझे अभी पत्रकार बता रहे थे कि कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना, कुछ बोलना ही मत। बोलना पड़ गया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए हैं।


भाजपा ने देश को दलित राष्ट्रपति दिए
ईडी ने भ्रष्टाचारियों की एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। मैं इन भ्रष्टाचारियों से कहना चाहता हूं कि कितना भी झूठ फैला लो ये मोदी डरने वाला नहीं है। इसी कांग्रेस ने बाबा आंबेडकर को दशकों भारत रत्न नहीं लेने दिया। भाजपा ने देश को दलित राष्ट्रपति दिए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र यहां देवेंद्र के लिए वोट मांगने आया है। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को क्या करना है पता है न, राजस्थान में कहते हैं कि अक्लमंद ने इशारो ही घनो। देवेंद्र के साथ मेरा बहुत पुराना निकट नाता रहा है। मैं देवेंद्र को पहली बार मिला। मैंने उनके मां की बातें सुनीं जो मेरे मन को छू गईं। देवेंद्र ने गरीबी की परवाह किए बिना भारत का सम्मान बढ़ाया है। देवेंद्र को टिकट देने के पीछे मोदी का मकसद यही था कि गरीब मां का सपना भी पूरा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed