फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Retired IAS Ram Mohan Mishra appointed special observer for Rajya Sabha election 2022

Rajasthan: राज्यसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त, रिटायर्ड आईएएस राम मोहन मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Thu, 09 Jun 2022 07:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 09 Jun 2022 07:21 AM IST
सार

राजस्थान में निर्दलीय उम्मीदवार के आने से राज्यसभा चुनाव रोचक बन गया है। ऐसे में हॉर्स ट्रेडिंग की संभावनाओं को देखते हुए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Retired IAS Ram Mohan Mishra appointed special observer for Rajya Sabha election 2022
राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने रिटायर्ड आईएएस राममोहन मिश्रा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ऑब्जर्वर चुनाव की सभी गतिविधियों की रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को सौंपेगा।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के मैदान में आने से चुनाव रोचक बन गया है। वहीं चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की संभावनाएं भी लगातार बनी हुई है। निर्वाचन विभाग ने राज्यसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामों का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीईओ प्रवीण गुप्ता ने निर्वाचनों का संचालन नियम, 1961 के नियम 11 के उपनियम (2) के अनुसरण में उम्मीदवारों की सूची का गजट नोटिफिकेशन जारी किया। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी, कांग्रेस के प्रमोद कुमार, मुकुल बालकृष्ण वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला और निर्दलीय सुभाष चंद्रा को इसमें सूचीबद्ध किया है।

विज्ञापन


मुख्य निवार्चन अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान के एक घंटे बाद मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 13 जून को संपन्न होगी। बता दें कि प्रदेश में राज्यसभा की चार सीटें 4 जुलाई 2022 को रिक्त हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed